spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

कमल खिलने से ही होगा काशीपुर का विकास : सांसद अजय भट्ट

मैं खुद खड़े होकर कराऊंगा काशीपुर का विकास : अजय भट्ट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पूर्व केबिनेट मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार कर आने वाली 23 जनवरी को केवल कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब 25 जनवरी को चुनाव परिणाम आएं तो केवल कमल ही कमल नजर आना चाहिए।

वैशाली कॉलोनी क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद अजय भट्ट ने मतदाताओं से कहा कि अपने प्यार और आशीर्वाद से आपने जिस तरह मुझे दूसरी बार सांसद चुनकर दिल्ली भेजा, ठीक उसी तरह काशीपुर के विकास हेतु मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली और पार्षद प्रत्याशियों को भारी वोटों से चुनकर नगर निगम भेजें ताकि काशीपुर में विकास की धारा अविरल बहती रहे।

भट्ट ने मतदाताओं से यह भी वादा किया कि दीपक बाली के बारे में कोई शंका मत रखना और जो भी विकास कार्य होगा मैं खुद आपके साथ में खड़ा होकर पूरा कराऊंगा। दीपक बाली मेरे छोटे भाई हैं और विकास की बेहतर सूझबूझ रखते हैं। विकास कार्यों से संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं स्वयं दीपक बाली का हाथ पकड़कर आपको जो भी दिक्कत होगी उसका समाधान कराऊंगा। अपनी नुक्कड़ सभाओं में भयंकर सर्दी में भी पहुंचे मतदाताओं का उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपको देखकर गद्गद् हो रहा हूं।

नुक्कड़ सभाओं में पहुंचने पर सांसद अजय भट्ट का स्त्री पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया। भट्ट ने चामुंडा मंदिर चौक तथा कुमाऊं कॉलोनी में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर केवल कमल खिलाने का अनुरोध किया।

वहीं, मेयर प्रत्याशी दीपक बाली का आवास विकास वार्ड नंबर 15 में कौशिक परिवार द्वारा लड्डुओं से तोलकर जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक अजय शर्मा और तेजवीर सिंह चौहान रहे। यहां भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर, हरि फ्लोर मिल पर भी बाली का शानदार स्वागत हुआ और एकत्र सैकड़ों मतदाताओं ने दीपक बाली और वार्ड प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया। नुक्कड़ सभाओं के अलावा भी दीपक बाली ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर भी जनसंपर्क किया। संचालन जिला महामंत्री मोहन बिस्ट ने किया।

वहीं नुक्कड़ सभाओं को भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गिरीश चन्द्र तिवारी आदि ने भी संबोधित कर केवल और केवल कमल खिलाने की अपील की।

इस दौरान पार्षद प्रत्याशी अंजना, संदीप सिंह, मोनू, डॉ. यशपाल रावत, अमित नारंग, पुष्प अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, रवि पाल, लवीश अरोरा, अभिषेक गोयल, अंकित नेगी, रजत सिद्दू, गंगा देवी, बिट्टू राणा, हेमा बिष्ट, प्रेमा गोस्वामी, प्रियंका अग्रवाल, प्रकाश कापड़ी, मदन नारायण जोशी, कुलवंत सिंह रंधावा, कैलाश प्रजापति, राजकुमार यादव, कविता यादव, शिवांश गोले, जतिन यादव, रामगोपाल प्रजापति, संजय भाटिया, पवन बख्शी, मुकेश पाहवा, बिट्टू राणा, दिनेश नेगी, भरत कड़ाकोटी, मठरू लाल, नीरज सक्सैना, नृपेन्द्र चौहान, सरोज शर्मा, दीपू फर्त्याल व पुष्पा रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles