spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर के सरकारी अस्पताल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई हांलाकि अस्पताल के कोविड-19 के समान सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

बता दें कि रात्रि लगभग 11 बजे रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के ट्राॅमा सेंटर की गैलरी में रखी अस्पताल से संबंधित सामग्री में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट, लीडिंग फायरमैन खीमानंद और चंदन सिंह के नेतृत्व में दो फायर टेंडर मय यूनिट के मौके पर पहुंचे घंटे भर से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा ट्राॅमा के मरीजों को बमुश्किल मेल वार्ड में शिफ्ट कराया गया।

गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन अस्पताल में आया कोविड-19 के सामान सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles