spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

लोगों ने कर दी गांव में रंगरेलिया मनाने गये दरोगा जी की धुनाई

बस्ती (महानाद) : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर रंगरेलियां मनाने गए दरोगा जी की गांववालों ने जमकर धुनाई कर दी और पकड़कर खंबे से बांध दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने दरोगा जी को गांववालों के चंगुल से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया।

गांववालों ने बताया कि दुबौलिया थाने में तैनात एक दरोगा अक्सर अपनी मोटरसाईकिल से रात के अंधेरे में गांव में आते थे और रंगरेलिया मनाकर चोरी-छिपे निकल जाते थे। बुधवार की रात को दरोगा जी एक फिर गांवं पहुंचे और अपनी मोटरसाईकिल स्कूल परिसर में खड़ी करके एक घर में घुस गए जैसे ही वे घर से निकले गांववालों ने उन्हें घेर लिया। गांववालों की भीड़ देखकर दरोगा जी हड़बड़ा गये और उन्होंने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे गांववाले गुस्से में आ गये और उनकी जमकर धुनाई कर दी और फिर उन्हें एक लकड़ी के खंभे से बांध दिया और इसकी सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दरोगा को गांववालों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।

वहीं मामले में जानकारी देते हुए दुबौलिया थानाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि के 3.30 बजे दरोगा अशोक चतुर्वेदी की मोटरसाइकिल स्कूल परिसर में खड़ी देख ग्रामीणों को उनके किसी के घर में जाने का शक हुआ। लौटने पर गांववालों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles