spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, समाजवाद और महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है कांग्रेस : राजीव साहू

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में आज ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मास्टर ट्रेनर राजीव शाहू व अरुण सर्राफा द्वारा कांग्रेस की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान राजीव शाहू ने कांग्रेस पार्टी की विकासपरक सोच की व्याख्या करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, समाजवाद, महिला सशक्तिकरण की कांग्रेस हमेशा से ही पक्षधर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में बूथ लेवल तक कांग्रेस को मजबूत बनाने का आवाहन।

कार्यक्रम में मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर की संयोजिका इंदुमान द्वारा मौजूद कांग्रेसजनों को पूर्व की कांग्रेसनीत केंद्र सरकार द्वारा देश की विकास क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता को अवगत कराने का आवाहन किया। इन्दुमान ने देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का का कितना योगदान रहा इस पर भी अपने विचार रखे।

मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेस जनों को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण शिविर 2021 प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिसमें सहभागिता निभाने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस , यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जाति, सेवादल, विधि कांग्रेस, समस्त प्रकोष्ठ काशीपुर विधानसभा 63 के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, मीनू गुप्ता, आशीष अरोरा बोबी, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, उपकार सिंह, अब्दुल सलीम एड., माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, अलका पाल, गौतम मेहरोत्रा, हरीश सिंह एड., त्रिलोक अधिकारी, अजर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, चन्द्र भूषण डोभाल, विकल्प गुड़िया, राशिद फारुखी, शफीक अहमद अंसारी, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, जतिन नरूला, डॉ. रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, शाह आलम पार्षद, मंसूर अली मंसूरी, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, प्रीत बम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर, मंसूर अली आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles