spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में महिलाओं ने किया जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़/मोटाहल्दू (महानाद) : मोटाहल्दू ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव तथा जयपुर खीमा ग्राम सभा की प्रधान सीमा पाठक के नेतृत्व में आज क्षेत्र के आधा दर्जन महिलाओं ने जल संस्थान के गौरा पड़ाव स्थित कार्यालय में जाकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया।

अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए महिलाओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना का ग्राम सभा के जयपुर खीमा धनपुर एवं तुलारामपुर के निवासियों को अभी तक नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान सीमा पाठक का कहना था कि उक्त गांव में जल मिशन योजना के प्रथम फेस का काम भी शुरू नहीं हो पाया है जिसको लेकर के भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।

ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने अधिशासी अभियंता इंजीनियर नंद किशोर को अवगत कराया कि समय रहते यदि विभाग ने ग्राम वासियों की समस्या पर समाधान नहीं किया तो फिर आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कहा कि पूर्व में निर्धारित निर्माण कार्य की दरें मौजूदा बाजार भाव से बेहद कम थी। लिहाजा मौजूदा बाजार भाव के बढ़ने से कोई भी ठेकेदार उक्त योजना के निर्माण में काम नहीं कर पा रहा है।

घेराव करने तथा ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रा काकी्र, गौरा जोशी, हंशा जोशी, प्रियंका जोशी, सूरज आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles