spot_img
spot_img
Monday, September 28, 2026
spot_img

मंडी चौराहे पर बोलेरो ने मारी बुलेट को टक्कर, दो घायल

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंडी चौराहे पर देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने बुलेट को टक्कर मार दी जिससे बुलेट सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बोलेरो को किनारे कर यातायात सुचारु किया। बोलेरो पलटने से उसमें सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

मंडी पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बुलेट पर सवार दो लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। बुलेट सवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles