spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

मनीष अग्रवाल बने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में मनीष कुमार अग्रवाल को उधम सिंह नगर का जिला अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, रुद्रपुर के सर्वेश कुमार जिला महामंत्री तथा गदरपुर के बलदेव गाबा जिला कोषाध्यक्ष चुने गए।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर दानी ने बताया कि रविवार को काशीपुर मार्ग स्थित एक होटल में जसपुर इकाई की ओर से जिलास्तर पर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष को उनके पदों पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव के कुछ देर बाद तीनों पदाधिकारियों ने अन्य सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार भी किया।

कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर दीपक मित्तल (काशीपुर), चेयरमैन पद पर देशराज कांबोज (बाजपुर) तथा एसोसिएशन का संरक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल (जसपुर) व संजय जिंदल (सितारगंज) को चुना गया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीडी जोशी (खटीमा), नरेश अरोरा (शक्तिफार्म) व राजेंद्र सेतिया (किच्छा) को निर्विाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रजत बत्रा (रूद्रपुर), पवन गोयल (बाजपुर), संगठनमंत्री पद पर मयंक अग्रवाल (दिनेशपुर), हरीश वर्मा (खटीमा) एवं सहसचिव पद पर सुरेश कश्यप (नानकमत्ता), अवलोक जैन (जसपुर) को चुना गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी की बधाई देकर फूलमलाओं से सम्मानित किया गया। वहां नफीस अहमद, अनीस अहमद, मोहित अरोरा आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles