spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

मेयर साब दहशत में जी रहे मौहल्ले वाले, अब नहीं होने देंगे घटना की पुनरावृत्ति

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 21 सितंबर की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई से दहशत में आये अल्ली खां, थाना साबिक और पंजाबी सराय के निवासियों ने आज मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ने होने देने का भरोसा दिलाया।

आज उक्त मौहल्लों में रहने वाले दर्जनों व्यक्ति नगर निगम काशीपुर पहुंचे और मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपकर कहा कि दिनांक 21-09-2025 की रात्रि लगभग 9ः30 बजे मौहल्ला बांसफोड़ान, काशीपुर में एक आकस्मिक एवं अप्रिय घटना घटित हुई। इस घटना में कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा नासमझ एवं नाबालिग बच्चों को भड़काकर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया। उक्त व्यक्तियों के द्वारा की गई घटना अत्यंत निंदनीय और किसी भी धर्म क्षेत्र की मर्यादा के विपरीत है। हम सब प्रार्थीगण अमनप्रिय, कानून को मानने वाले व्यक्ति हैं और उक्त घटना की निंदा करते हैं। उक्त व्यक्तियों एवं नाबालिग बच्चों को पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए था, किन्तु नादानीवश कुछ युवाओं के द्वारा बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकार उक्त घटना कारित किया गया। हम सब मुस्लिम समाज के द्वारा उक्त घटना की घोर निंदा की जाती है।

चूंकि उक्त घटना बाहरी व्यक्ति द्वारा समाज के नाबालिग एवं नासमझ बच्चों को भड़काकर कारित की गई है, जिसका खामियाजा मौहल्ला अल्ली खां, थाना साबिक, पंजाबी सराय आदि में निवासरत व्यक्तियों द्वारा भुगता जा रहा है। काशीपुर शहर एक बहुत पुराना एवं आपसी सदभाव का शहर है, यहाँ सभी धर्मों के लोग आपसी सदभाव व व्यार से रहते चले आ रहे है और यह सदभाव हमेशा कायम रहना चाहिए।

उन्होंने हम सब अमनपरस्त एवं कानून प्रिय हैं एवं सभी जगह अमन कायम कराना चाहते हैं। अतः आपसे से निवेदन करते हैं कि –

1- इस घटना में शामिल वास्तिवक दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
2- मौहल्ले में निवासरत व्यक्तियों को कानून की जद में रहकर अपना-अपना कारोबार करने की आजादी दी जाये, यदि किसी व्यक्ति कर किसी भी प्रकार का कोई कानूनी लाईसेंस आदि नहीं है, अथवा समय सीमा समाप्त हो चुकी है तो उक्त में शिथिलता प्रदान करते हुए अपने-अपने कानूनी कागजात आदि बनवाने के लिए समय प्रदान किया जाये।
3. दिनांक 21-09-2025 की घटना के बाद से मौहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त है, उक्त दहशत का माहौल को समाप्त कर पूर्व की भांति शांति एवं सौहार्द का वातावरण बहाल करने की कृपा की जाये।
4- बेगुनाह व्यक्तियों को पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान न किया जाये।

ज्ञापन देने वालों ने मेयर से कहा कि हम सब आपको भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में कभी भी दिनाँक 21-09-2025 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे एवं कानून की जद में रहते हुए अपना-अपना कारोबार एवं जीवकापार्जन करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में हसीन खान, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, मौ. अशरफ सिद्दिकी एडवोकेट, इंतजार हुसैन, मुशर्रफ हुसैन, अब्दुल कादिर, राशिद फारूखी, सादिक हुसैन, डॉ. हसन नूरी, फिरोज, हसीन खान, हुस्न जहां, नाजमा सहित कई पार्षद और मौहल्लेवासी मौजूद थे।

वहीं आपको बातद ें कि ज्ञापन देने वाले लोगों ने मेयर को बताया कि उन्होंने 7 लोगों की कमेटी बनाई है। जो अपने समाज के लोगों से बातचीत करेगी और अतिक्रमण अभियान द्वारा उत्पन्न हुए कूड़े का निस्तारण करेगी, लोगों को बिजली के मीटर लगवाने, नगर निगम का टैक्स भरने, कारोबार के लिए लाइसेंस लेन के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles