spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

काशीपुर : एक युवक के पुलिस कस्टडी में मौत होने की उड़ी अफवाह, बसपा नेता ने किया खंडन, देखें वीडियो

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अल्ली खां के एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत की अफवाह उड़ गई। मौके पर पहुंचे बसपा नेता ने पुलिस चौकी पहुंचकर उक्त अफवाह का खंडन किया।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को मौ. अल्ली खां के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने के बाद से पुलिस लगातार एक्शन में है और उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस बीच कल रात को अफवाह उड़ी कि अबुजर नाम के लड़के की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। उक्त खबर सुनकर बसपा नेता मौ. अशरफ सिद्दिकी बांसफौड़ान पुलिस चौकी पहुंचे और वीडियो जारी कर बताया कि कस्टोडियल मौत की बात झूठी है और उक्त युवक उनके सामने खड़ा है। उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाये रचाने की अपील की है।

देखें वीडियो –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles