spot_img
spot_img
Monday, February 16, 2026
spot_img

जसपुर : महर्षि कश्यप जयंती पर शोभा यात्रा का कैबिनेट मंत्री ने काटा फीता

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकालकर प्रसाद वितरण किया गया।

सोमवार को कश्यप महासभा जसपुर के नेतृत्व में महर्षि कश्यप की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवम् उत्तराखंड योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला तथा उत्तराखंड नमामि गंगे की सह संयोजक उमा कश्यप द्वारा रूप से फीता काटकर किया गया। कश्यप समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा ठाकुरद्वारा चुंगी से प्रारंभ होकर नगर के ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, गांधी पार्क, ठाकुर मंदिर, मेन बाजार, सुभाष चौक, अस्पताल रोड, मौहल्ला चौहान, मौहल्ला जोशियान होते हुए ठाकुरद्वारा बस स्टैंड पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया।

शोभायात्रा में भगवान शंकर, गौरा पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में महर्षि कश्यप की झांकी भी शामिल थी। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलौत, महेंद्र सिंह कश्यप, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप बंसल, कृपाल सिंह, दिनेश सिंह, प्रेम सिंह, कुलदीप बंसल, हाजी राशिद, विमल नंबरदार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles