spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

लव जेहाद : हिंदू बनकर युवती से शादी करने वाला मोनिश गिरफ्तार

नानकमत्ता (महानाद) : उधम सिंह नगर के नानकमतता से एक लव जेहाद का माला सामने आया है। मोनिश नाम के युवक ने एक हिंदू युवती को हिंदू बनकर शादी करने के बाद उस पर मांस खाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि मूल रूप से मेरठ निवासी वर्तमान में दिनेशपुर रहने वाले मोनिश पुत्र इरशाद अहमद ने शादी डॉट कॉम पर अपने आप को मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी बताकर नानकमतता निवासी एक युवती को अपने अपने जाल में फंसाया और नानकमत्ता के एक पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

शादी के बाद मोनिश की हकीकत युवती के सामने आ गई। जिसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद आरोपी और उसका परिवार लगातार 2 लाख नकद, कार और सोने के गहनों की मांग करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपी उसे जबरन मांसाहार खिलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता था। जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि तेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया है, अब तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद 21 फरवरी 2025 को पति, सास और ननदों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया।

युवती ने बताया कि उसे पता चला कि उसका पति मनीष चौधरी नहीं, बल्कि मोनिश पुत्र इरशाद अहमद भारती है, जो मेरठ का रहने वाला है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता में बीएनएस की धारा 69/115(2)/351(2)/352 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आज 6 सितंबर 2025 को दिनेशपुर स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles