spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

आंदोलन : सांसद/विधायक चुन सकते हैं, ग्राम प्रधान नहीं

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ग्राम पटरानी और कारगिल पटरानी के ग्रामीणों ने अपनी जमीनों पर मालिकाना हक के लिए जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

आपको बता दें कि रामनगर में वन खतो सहित अन्य सरकारी भूमि पर कई पीढ़ियों से बसे ग्रामीणों ने मालिकाना हक, मूलभूत सुविधाएं – बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार से वंचित होने के चलते सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हमें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हम सांसद/विधायक चुनने के लिए लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में अपने मतों का प्रयोग करते हैं, परंतु हम अपना प्रधान नहीं चुन सकते हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सरकारी भूमि पर बसे गांव को शीघ्र ही राजस्व ग्राम घोषित किया जाए तथा उन्हें मूलभूत सुविधायें दी जाएं।

वहीं, संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसलाल ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जिस भूमि को अपने खून पसीने से सींचा है और जंगलों को बसाया है आज उन पर हमारा हक नहीं है और हमें समय-समय पर उजाड़ने की बात की जाती है। हमें सरकार द्वारा केवल वोट बैंक समझा जाता है ना कि इंसान। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बसे गांवों को सरकार तत्काल ही राजस्व ग्राम घोषित करें अन्यथा हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एस लाल, ताहिर हुसैन, पुष्कर लाल, संजय बोरा, चंदन राम, गुलाब नबी, अली हुसैन, रवि कुमार, गौरी देवी, तुलसी देवी, शारदा देवी, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles