spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

रामनगर : पुरानी तहसील में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, नंदा लाइन का होगा सौंदर्यीकरण

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने रोडवेज स्टेशन परिसर में रोडवेज अड्डे का शिलान्यास के लिए 28 करोड़, पुरानी तहसील में बहुमंजिला पार्किंग के लिए 13 करोड़, पॉलिटेक्निक भवन के लिए 15 करोड़ तथा मुख्य बाजार नंदा लाइन के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया जो रामनगर की जनता को समर्पित किया।

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की कहा कि रामनगर में तेजी से विकास हो रहा है तथा सरकार उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रामनगर में शुरू हो रहे जी-20 सम्मेलन में कई देशों के तथा कई शीर्ष संस्थानों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं, जिनका उन्होंने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन से उत्तराखंड को एक अलग नई पहचान मिलेगी तथा हमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी।

इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, इंदर रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, घनश्याम सिंह सती, पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles