सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को नशे के इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया है।
कोतवाल आशुतोष कुमार के निर्देशन में एसआई हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को कोटद्वार रोड पर पानी की टंकी के पास से नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास 33 इंजेक्शन व 3,000 रुपये मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज खान उर्फ राजा (35 वर्ष) पुत्र फय्याज खान निवासी कोटद्वार रोड, खताड़ी, रामनगर जोकि फिलहाल अहमद हसन, खताड़ी, रामनगर के मकान में किरायेदार के तौर पर रहता है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर सं. 520/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में एसआई हरेन्द्र सिंह नेगी, कां. हेमन्त सिंह, गगन भण्डारी तथा संजय सिंह शामिल थे।



