spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

नीलम ज्वैलर्स डकैती कांड के अभियुक्त को आजीवन कारावास

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाजपुर में नीलम ज्वैलर्स में हुई डकैती के एक अभियुक्त को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

बता दें कि 2010 में बाजपुर स्थित नीलम ज्वैलर्स में कुछ लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पकड़े गये अभियुक्तों को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन उनमें से एक अभियुक्त सतीश उर्फ अनिल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सलीमपुर जिला बुलन्दशहर तब से फरार चल रहा था जिसे लगभग 4 माह पहले पकड़ा गया था।

एडीजे प्रथम सुबीर कुमार की कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडीजीसी विपिन कुमार अग्रवाल ने अभियुक्त के खिलाफ अकाट्य सबूत पेश किये जिनके आधार पर एडीजे प्रथम सुबीर कुमार ने अभियुक्त सतीश उर्फ अनिल को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं अभियुक्त पर 50 हजार रुपये को जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर 3 साल का साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles