spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

युवती ने भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से करवाया दुष्कर्म

मेरठ (महानाद) : एक युवती पर हापुड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में मंगलवार की रात्रि आठ बजे भाजपा महिला मोर्चा की एक नेत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने प्रेमी व उसके दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करवाने का आरोप है। पुलिस ने युवती सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।

बता दें कि मंगलवार की सुबह एक महिला नेता पार्क में बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब उसे होश आया तो उसने बताया कि उसके फोन पर एक यवुती का फोन आया था जिसने उसे अपने घर पर बुलाया। आरोप लगाया कि युवती ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद उक्त युवती ने अपने प्रेमी अब्दुल्ला और उसके दो दोस्तों को वहां बुला लिया। जहां तीनों ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जायेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का कार्य किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles