spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में हे.कां. रवि राणा एवं फायरमैन अर्चना चौधरी ने जीता मेडल

नैनीताल (महानाद) : देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में हेड कांस्टेबल रवि राणा एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने फिर से मेडल जीता है। दोनों ने इस बार ब्रोंज मेडल जीता है, नैनीताल पुलिस की ओर से अब तक दोनों ने मिलकर कुल 4 मेडल जीते हैं।

आपको बता दें कि जनपद देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय / वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस से 2 पुलिसकर्मियों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में हेड कांस्टेबल रवि राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने 60 केजी भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था इस बार दोनों पुलिसकर्मियों ने पुनः ब्रोन्ज मेडल हासिल किये हैं।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रर्दशन करने पर प्रशंसा कर बधाई दी तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरणा लेने ओर फिट इंडिया मूवमेंट की ओर अग्रसर होने के लिए खेल भावना को विकसित करने हेतु प्रेरित किया। समस्त नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा भी दोनों पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles