spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

ब्याज के रुपये न मिलने पर नंगा कर मारपीट कर बनाते थे वीडियो, अब लगा गैंगस्टर एक्ट

रुद्रपुर (महानाद) : ब्याज के रुपये न मिलने पर मारपीट व नग्न वीडियो बनाने वाले 04 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।

बता दें कि आज दिनांक 21/06/2022 को थाना ट्रांजिट कैम्प द्वारा अभियुक्तगण चिराग अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल निवासी गणपति होटल के सामने, आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प, गोविन्द ढाली पुत्र सुबोल ढाली निवासी शिवनगर, शमशान घाट के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, देवव्रत मण्डल पुत्र सुशान्त मण्डल निवासी शिवनगर, वार्ड नं. 7, शमशान घाट के पास थाना ट्रांजिट कैम्प, घनश्याम बाठला पुत्र रामचन्द्र बाठला निवासी पहाड़गंज वार्ड नं. 17, थाना ट्रांजिट कैम्प के द्वारा किये गये कृत्यों से आम जनमानस में भय व्याप्त था तथा लोग उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने व गवाही देने से डरते थे। उपरोक्त अभियुक्तगण ब्याज पर रुपयो को देकर लोगों से ब्याज के रुपये वसूल कर और अधिक रुपये मांगने का कार्य करते थे तथा ब्याज के ओर अधिक रुपये न देने पर लोगों को कमरे में बन्द कर उनके साथ मारपीट गाली गलौज कर उनकी निर्वस्त्र विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर विडियो को डालने की धमकी देकर लोगो को डराते धमका रहते थे। जिनके द्वारा उक्त आपराधिक कार्य को ही अपनी आजिविका का स्रोत बना रखा था। जिनके विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प में अभियोग पंजीकृत है।

एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध जिलाधिकारी उधम सिह नगर युगल किशोर पंत से गैंगचार्ट अनुमोदित कराकर थाना ट्रांजिट कैम्प में एफआईआर सं. 233/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles