spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

तोताघाटी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां तोताघाटी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था। इस दौरान वह तोताघाटी के पास गहरी खाई मे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles