spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

पंजाब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

रितु वर्मा सिंदवानी
नई दिल्ली (महानाद) : जैसे कि हम सब जानते हैं अगले साल पंजाब में चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं सियासी राजनैतिक दल पंजाब चुनाव को लेकर गठजोड़ करने में लगे है। उधर पंजाब कांग्रेस में चल रही नवजोत सिह सिंद्धू व कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रहे आपसी विवाद को सुलझाने में कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड़ दिल्ली में बड़े-बड़े नेता लगे हुए हैं।
जानकर सूत्रों के मुताबिक जहाँ एक ओर पंजाब में आपसी गुटबाजी चल रही है वहीं मोगा जिले से चुनाव लड़ने के लिये टिकट की दावेदारी में दो नाम कांग्रेस मुख्यालय में गूंज रहे हैं, जिसमे मोगा विधायक हरजोत कमल व समाज सेविका राजश्री शर्मा का है।
सूत्रों के मुताबिक विधायक हरजोत कमल ने जिस प्रकार मोगावासियों के लिए कार्य कर लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़े हुए हैं। इस से उनकी अगली बार टिकट की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक मोगा निवासी राजश्री शर्मा जोकि मोगा निवासियों के लिये समाज सेवा कर अपना नाम कर रही हैं, उससे उनका नाम भी कांग्रेस मुख्यालय में मोगा से टिकट की दावेदारी में चल रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles