रुद्रपुर (महानाद) : अब 2 दिन तक बच्चों के पैरेंट्स को सुबह जल्दी उठने की जरूरत नहीं है। शीतलहर के कारण घने कोहरे को देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने 12वीं तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।
उक्त आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून (प्डक्) द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 प्रातः 11ः30 बजे से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 30 व 31-12-2025 को जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गन्त प्रातः काल से मध्यम घना कोहरा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
उक्तानुसार शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 30 व 31-12-2025 (मंगलवार व बुधवार) जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है।
अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
School_leave_news | rudrapur_news



