spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

घर में कूद कर युवक पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने एक युवक के घर में कूद कर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 3.7.2025 को कोतवाली रामनगर में सुरेश चन्द्र पुत्र दलीप राम निवासी मालधन चौड़, रामनगर ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 2.7.2025 की रात्रि के करीब 9.30 बजे अनुज कुमार पुत्र चन्दन लाल निवासी गौतमनगर नं. 5, मालधन चौड़, रामनगर द्वारा घर की दीवार कूदकर उसके बड़े भाई जोगेन्द्र सिंह के गले पर चाकू से हमला कर घायलकर दिया। तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 109/332(सी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

उच्चाधिकारियों द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनुज कुमार को मालधन से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles