spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

धामपुर : घर में घुसकर फायरिंग करने व लूट कर फरार हुए सुहेब को पुलिस ने बनाया लंगड़ा, चलाया बुलडोजर

धामपुर (महानाद) : पुलिस ने 14.03.2026 को धामपुर जिला बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग व लूट करने वाले सुहेब को पुलिस अभिरक्षा से भागने पर पुलिस मुठभेड के दौरान लंगड़ा कर दिया तथा सुहेब अहमद द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करके बनायी गई दुकान/मकान को प्रशासनिक टीम जनपद बिजनौर द्वारा अस्थाई अतिक्रमण को हटाते हुए उस पर बुलडोजर चला दिया। संबंधित विभाग द्वारा और पैमाईश कर स्थायी अवैध निर्माण का चिन्हांकन किया जा रहा है। अवैध निर्माण होने पर विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

आपको बता दें कि दिनांक 14.03.2026 को अमित शर्मा पुत्र रवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी पुराना धामपुर, जनपद बिजनौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि में समय प्रातः 3.30 बजे सुहेब अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी पुराना धामपुर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग की तथा घर में रखे सोने के आभूषण व लगभग 4,75,000/- रुपये की नगदी लेकर मौके से फरार हो गये। इस सम्बन्ध में धारा 333/109(1)/305 (।) / 324(4)/125 बीएनएस बनाम सुहेब अहमद व अन्य साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

दिनांक 14.03.2026 को सुहेब अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब 2 बजे मेडिकल परीक्षण हेतु सीएचसी धामपुर ले जाने के दौरान रास्ते में सुहेब ने पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के इरादे से हे.कां. पंकज चौधरी की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर सुहेब अहमद द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिससे थाना धामपुर का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर तत्काल उपचार हेतु सीएचसी धामपुर भेजा गया। पुलिस मुठभेड के संबंध में थाना धामपुर पर सुहेब अहमद के विरुद्ध धारा 109 (1)/132 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ के दौरान सुहेब ने बताया कि लगभग 3 दिन पूर्व वह अमित के जनसेवा केंद्र पर पैसा निकालने गया था, जिस दौरान उसके और अमित के बीच कहासुनी/विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते उसने आज अमित के घर पर जाकर तोड़फोड़ की घटना कारित की।

अभियुक्त सुहेब अहमद का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-438/25 धारा 115 (2)/351(3)/352 बीएनएस थाना धामपुर जनपद बिजनौर
2. मु0अ0स0-82/2026 धारा 333/109 (1)/305(।)/324(4)/125 बीएनएस थाना धामपुर जनपद बिजनौर
3. मु0अ0सं0-83/26 धारा 109 (1)/132 बीएनएस थाना धामपुर जनपद बिजनौर

पुलिस टीम में थाना प्रभारी मृदुल कुमार, एसआई राखी तोमर, हे.कां. पंकज चौधरी, अमजद खान, कां. सौरभ कुमार तथा चालक हे.कां. सुनील सिरोही शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles