spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : सीओ को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चलाया चाईनीज मांजे के खिलाफ अभियान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सीओ काशीपुर एपी कोंडे को पुलिस चैकी कटोराताल क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं द्वारा प्रतिबंधित चाईनीज मांजा बेचने की शिकायतें मिलने पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मांजा बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्व अभियान चलाया गया जिसमें दो दुकान दारों से 100 मांजे की रीलें व 15 चरखीयां बरामद कर कब्जे में ली गई तथा दुकानदारों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

सीओ काशीपुर ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। यदि किसी को ऐसी किसी दुकान के बारे मे जानकारी है जो चाईनीज मांजा बेचने का कार्य कर रही हो तो वह सीओ काशीपुर को मो.नं. 9411112095 पर जानकारी दे सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles