spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे की तलाश में पुलिस की छापेमारी

संभल (महानाद) : लोगों से 5 करोड़ की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस की तलाश में दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उनके घर में छापा मारा, लेकिन वे वहां नहीं मिले।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस को 12 अक्टूबर तक पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे। जिसके बाद संभल के रायसत्ती थाना पुलिस ने आरोपियों के दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा। वहां उसकी बहन मिली लेकिन जावेद हबीब और उसका बेटा वहां पर नहीं मिले। अब पुलिस जावेद हबीब के मुंबई के ठिकानों पर जाकर उउसकी तलाश करेगी।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल के रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब व उसके बेटे अनोस हबीब के खिलाफ कॉइन में निवेश कराकर मोटा प्रोफिट कमाने का लालच देकर पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 32 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने 47 पीड़ित सामने आए हैं। जिनकी तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles