spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

पुलिस की की कड़ी कार्यवाही : काटे सैकड़ों चालान, कई वाहन सीज, डीएल किये निरस्त

नैनीताल (महानाद) : नैनीताल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए एवं यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए 217 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर वाहन सीज एवं डीएल निरस्त किये गए।

आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने जाने हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का पालन कराए जाने को लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 227 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें 1,04000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया, जिनमें 5 वाहनों को सीज करते हुए 16 वाहन चालकों के विरुद्ध डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है।

वहीं, यातायात निरीक्षक नैनीताल द्वारा नैनीताल शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवम सुगम यातायात हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें 6 वाहन सीज किये गए। इस दौरान 2 वाहन बिना फिटनेस के पाए जाने पर दोनों वाहन सीज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles