spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

कल भारी बारिश की संभावना, डीएम उधम सिंह नगर ने घोषित की छुट्टी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद): मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर ने कल शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

डीएम उधम सिंह नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05-07-2024 से दिनांक 09-07-2024 तक को जनपद में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में विगत 02 दिनों में 51 मिमी एवं 32 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है और अभी वर्षा जारी है, के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित ) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को बन्द रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles