spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

हल्द्वानी के दंगों के कारण नहीं सड़क दुर्घटना में हुई है राजेश की मृत्यु

हल्द्वानी (महानाद) : कल हल्द्वानी में हुई राजेश पुत्र स्व. बाबू लाल की मौत हल्द्वानी दंगों में घायल होने के कारण नहीं हुई है बल्कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।

हल्द्वानी पुलिस ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों/पोर्टलों के आज के संस्करण में सड़क दुर्घटना में घायल मृतक राजेश पुत्र स्व. बाबू लाल निवासी 16 क्वार्टर, वार्ड नंबर 4, हल्द्वानी को बनभूलपुरा दंगे की हिंसा से जोड़कर प्रकाशित किया गया है, जोकि तथ्यहीन है तथा इस खबर से जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का प्रभावित होना संभावित है।

पुलिस ने अपील की है कि कोई भी खबर/पोस्ट बिना किसी प्रमाण तथा पुलिस व प्रशासन के प्राधिकृत अधिकारियों की पुष्टि के किसी भी प्रिंट/पोर्टल/इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म पर प्रकाशित न करें। अन्यथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles