spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

रामनगर : बाइक को टक्कर मार कर पलटी कार, शिक्षा विभाग में क्लर्क कार चालक की मौत

रामनगर (महानाद) : रामनगर से काशीपुर जा रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण कार पलट गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई।

बता दें कि जस्सागांजा निवासी दीपक पंत (34 वर्ष) पुत्र स्व. चंद्रशेखर पंत शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। वे अपनी कार द्वारा काशीपुर जा रहे थे। वहीं पीरूमदारा के पास विशाल मजूमदार अपनी पंक्चर बाइक को लेकर जा रहा था। दीपक पंत अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे और उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे घबरा गये और उनकी कार पलट गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घायल हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर दीपक पंत की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles