spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

रामनगर में बड़ी नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : बड़ी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप गया।

बता दें कि हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे के निकट बड़ी सिंचाई नहर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चैहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे के निकट सिंचाई नहर में एक अज्ञात व्यकित का शव मिला है। व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तो उसको सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल नहर में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles