गैरसैंण का दौरा रद्द कर दिल्ली गये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, चर्चाओं का बाजार गर्म

0
303

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने गैरसेंण दौरे को रद्द कर अचनाक दिल्ली चले गये। बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सोमवार को अपना गैरसैंण का दौरा रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें आज गैरसैंण में एक कार्यक्रम में भाग लेना था। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि विगत 6 मार्च को अचानक से केंद्र ने पर्यवेक्षक के तौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत सिंह को उत्तराखंड भेजा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री बजट सत्र को बीच में ही समाप्त कर देहरादून पंहुच गये थे। वहीं चर्चा चल पड़ी कि भाजपा उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है। हालांकि तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा था कि जो भी चर्चाएं चल रही हैं, वह महज मीडिया की उपज हैं। संगठन के स्तर पर ऐसी कोई बात नहीं है।

Advertisement

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि ‘उत्तराखंड भाजपा में सत्ता की खुली लड़ाई, चिंताजनक स्थिति बयान कर रही है। कुछ उजाड़ू बल्द जिनको भाजपा पैसा रूपी घास दिखाकर हमारे घर से चुराकर ले गई, उसका आनंद अब भाजपा को भी आ रहा है। इनमें से कुछ बल्द तो उज्याड़ू ही नहीं हैं, मारखोली भी हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने जो बोया, उसको काटना पड़ेगा। 2017 में केवल मुझको काटना पड़ा।

उधर, मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली गये हैं और वहां वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here