सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : विश्व महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल में संवेदना फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों को लेकर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, जिसमें शिक्षा जगत के क्षेत्र में हिम्मतपुर डोटियाल स्थित चाणक्य लर्निंग एकेडमी की प्रधानाचार्या चारू पांडेय, पंचायत प्रतिनिधि के तौर पर मालधन चौड़ के आनंद नगर की प्रधान अंजू देवी, हिम्मतपुर डोटियाल की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, अभिनय और संगीत कला में बालिका किरन कोटवाल, समाजसेवा में उषा किरण, सामाजिक क्षेत्र में अंजलि रावत, आशा कार्यकर्ता के तौर पर रामनगर शहर में आशा कार्यकर्ता रेवती देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर कमला ध्यानी, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी संयुक्त रूप से रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पुष्पेन्द्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार राहुल दर्मवाल तथा मानवाधिकार संगठन की कुमाऊं मंडल प्रभारी मालवी दुआ रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पुरुस्कृत महिलाओं को सम्मान वितरण भी किया, कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी से आए संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में ईडीसी अध्यक्ष धीरज रावत, आदित्य रावत, संजीव प्रकाश, तनुजा पांडेय, भूमिका मैनाली, तनु शर्मा, मनीष कुमार, प्रकाश कोटवाल, संजय मेहता, शंकर दत्त पाण्डेय, दीप चंद्र जोशी, ज्योति मावड़ी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



