spot_img
spot_img
Sunday, July 26, 2026
spot_img

रिकार्ड: ग्राम प्रधान ममता बोरा दिल्ली में की जाएगी सम्मानित, उनके नाम है ये रिकार्ड…

 

पिथौरागढ़। विकासखंड के ननकूड़ी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ममता बोरा को दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। ममता कुमाऊं क्षेत्र से सम्मानित होने वाली एक मात्र ग्राम प्रधान हैं।

अपनी पंचायत में बेहतरीन काम करने के लिए देश भर की 150 महिला जनप्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में 15 अगस्त को सम्मानित किया जाना है। उत्तराखंड के चार जनप्रतिनिधियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। इसमें गढ़वाल मंडल से तीन और कुमाऊं मंडल से एक मात्र महिला ग्राम प्रधान ममता बोरा का चयन हुआ है। सबसे छोटी उम्र में पहली बार ग्राम प्रधान बनने का रिकार्ड भी ममता बोरा के नाम है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles