spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि कि ग्राम फौलादपुर, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी जितेंद्र सिंह (36वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह विगत 29 जनवरी को लगभग 10 बजे अपने खेत से भैसों के लिए चारा लाकर आ रहा था। जैसे ही वह फौलादपुर गांव के पास पहुंचा कि तेजी से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जितेंद्र को उसके परिजनों द्वारा ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सरवरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान जितेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles