spot_img
spot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

सकुशल बांदा जेल पहुंचा माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी

बांदा (महानाद) : माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से 16 घंटे में लगभग 900 किमी का सफर तय करते कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह लगभग 4.30 बजे सकुशल बांदा जेल पहुंच गया। बता दें कि डाॅन की पत्नी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थी और उसे डर था कि अंसारी का एनकाउंटर कर दिया जायेगा। इसलिए उसने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी।

मुख्तार के काफिले के जेल पहुंचने से 10 मिनट पहले जेल के गेट को खोल दिया गया। उसके साथ की गाड़ियों को जेल से एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। केवल मुख्तार की एम्बुलेंस तथा पुलिस अधिकारियों की दो गाड़ियों को ही जेल के अंदर जाने दिया गया।

डाॅन मुख्तार अंसारी के बांदा जेल पहुंचने से पहले ही सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। जेल के बाहर भी पुलिस के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया था। जेल में मुख्तार की सुरक्षा के साथ ही स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने का इंतजाम किया गया है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेकअप चार डॉक्टरों की टीम ने किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles