spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

रामनगर : संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पीरुमदारा क्षेत्र के निकट एक ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
बता दें कि रामनगर क्षेत्र के पीरुमदारा स्थित सरस्वती विहार पेट्रोल पंप के पास संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज भगवान सिंह महर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
जानकारी देते हुए चैकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने बताया कि लगभग 50 वर्षीय एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल महिला के शव को शिनाख्त के लिए सरकारी चिकित्सालय के मोर्चरी में रखा गया है।
बता दें कि इससे पूर्व भी संपर्क क्रांति ट्रेन जोकि रामनगर से दिल्ली जा रही थी, की चपेट में आकर एक युवक की भी दर्दनाक मौत हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles