सऊदी अरब से आकर किया दुष्कर्म, फिर निकाह के वादे से मुकरा

0
828

मुरादाबाद (महानाद) : सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने एक युवक पर उसे नौकरी लगवाने और निकाह करने का झांसा देकर सऊदी अरब से आकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा युवक के चचेरे भाइयों पर ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रमाइ्र की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सिविल लाइंस थाने के मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात साल पहले उसकी एक सहेली ने उसकी मुलाकात सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला निवासी नदीम से कराई थी। नदीम ने उसे बताया था कि उसका भाई फोजुल सऊदी अरब में रहता है और वह उसकी नौकरी लगवा देगा। नदीम ने फोजुल से उसकी फोन पर बात भी कराई थी। युवती का आरोप है कि जुलाई 2015 में फोजुल सऊदी अरब से मुरादाबाद आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की कोशिश की तो आरोपी फोजुल उसके साथ निकाह करने के लिए तैयार हो गया।
इसके बाद जब भी पीड़ित युवती फोजुल से निकाह के लिए कहती तो वह टाल मटोल करने लगता था। आरोपी ने अपने भाई नदीम और चचेरे भाइयों को उसका मोबाइल नंबर दे दिया। जिसके बाद वे भी कॉल करके उसे परेशान करने लगे। उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो वे उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
युवती ने पुलिस को बताया कि विगत 25 दिसंबर को वह नवीन नगर स्थित आरोपी फोजुल के डिश टीवी वाले ऑफिस पर गई थी। जहां फोजुल किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसे देखकर महिला वहां से भाग गई। वहीं फोजुल भी उसके साथ गाली गलौच करते हुए धमकी देकर वहां से भाग गया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here