spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल मौर्य को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं उत्तराखंड की कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह जो की झारखंड से विधायक भी हैं उन्हें लोकसभा चुनाव में गोड्डा से प्रत्याशी बनाया गया है। जिस पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि विशाल मौर्य लम्बे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान मे मौर्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक थे जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। विशाल मौर्य कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं तथा सोशल मीडिया में उनकी नियुक्ति का लाभ निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक रुचि व एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में लम्बे अनुभव को देखते हुए उन्हें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा पार्टी नेतृत्व को उनसे अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मा0  मल्लिकार्जुन खडगे जी एवं माननीय राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles