spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

शहीद पथ पर स्थित इकाना स्टेडियम में गूंजेगा : मैं आदित्यनाथ योगी’ …

लखनऊ (महानाद) : आगामी 25 मार्च को शहीद पथ पर स्थित इकाना स्टेडियम में गूंजेगा मैं आदित्यनाथ योगी’ …

जी हां, सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह शहीद पद पर स्थित इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम 4 बजे आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। शासन ने इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles