spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

काशीपुर/बाजपुर से शराब की तस्करी करते 3 गिरफ्तार 72 पेटी शराब बरामद

आकाश गुप्ता
काशीपुर/बाजपुर (महानाद) : जहां अपराधी चुनाव में शराब की खपत को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी में लगे हुए हैं वहीं पुलिस भी उन्हें पकड़-पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने में जुटी है। पुलिस ने कल रात भी 50 पेटी अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।वहीं कुल 72 पेटी शराब बरामद की गई है।
बता दें कि क्षेत्र में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत एसपी चंनद्रमोहन के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा सीओ काशीपुर वीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी काशीपुर व पुलिस की एक टीम ने कल मंगलवार को 50 पेटी अंग्रेजी शराब (मैकडवल नं. 1) कुल 600 बोतलें बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को बोलेरो वाहन संख्या यूके 06 एएक्स 7200 से 20 पेटी तथा एक इसूजू वाहन संख्या पीबी 07 बीजी 0989 से 30 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं 2 अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
सीओ वीर सिंह ने बताया कि जब फरार हुए मुख्य अभियुक्त गुरविन्दर सिंह की गिरफ्तारी हेतु उसके घर ग्राम पहाड़पुर में बाजपुर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी तो अभियुक्त गुरविन्दर अपने घर से 22 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब को हटाने की तैयार करते पाया गया। परन्तु रात में पुलिस वाहनों के आने का आभास होते ही मौके से भाग निकला। बाजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गुरविन्दर के घर से 22 पेटी शराब बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों 1. प्रीतम सिंह गिल पुत्र स्व. निशान सिंह निवासी जगतपुरा, आवास विकास, थाना ट्रांजिट कैम्परुद्रपुर 2. संदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी उपरोक्त तथा नरेन्द्र तोमर पुत्र चांदी राम निवासी दुर्गा कालोनी, नीझड़ा फार्म, थाना आईटीआई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे उक्त शराब को बाजपुर से काशीपुर चुनाव के दौरान बेचे जाने के लिए लाये थे। बरामद शराब की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में एफआईआर सं. 38/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों से उक्त अरुणाचल प्रदेश मार्का व चण्डीगढ़ मार्का शराब लाये जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
फरार अभियुक्तगण –
1. गुरविन्दर सिंह सिद्धू पुत्र कुलजीत सिंह सिद्धू निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना बाजपुर, जनपद उधमसिंहनगर।
2. ललित रावत पुत्र अज्ञात निवासी नीजड़ा फार्म थाना आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर।
पुलिस टीम में कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, कां. प्रेम कनवाल, गौरव सनवाल, मोहन नेगी एसओजी टीम में प्रभारी कमलेश भट्ट, एसओजी काशीपुर प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी एडीटीएफ कमाल हसन, कां. कैलाश तोमक्याल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, दीवा बोरा, विनय कुमार, भूपेन्द्र रावत, प्रमोद कुमार, गणेश पाण्डेय, ललित कुमार तथा विनोद कन्याल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles