spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण

हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को नवनिर्मित बनभूलपुरा थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना भवन में चल रहे निर्माण कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, कार्यालय कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय के भीतर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया थाना भवन पुलिस के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इससे आम लोगों को भी बेहतर और सुविधाजनक पुलिस सेवाएं मिलेंगी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (संचार) रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, एसएसआई गगनदीप सिंह, भवन लिपिक दीपा मिराल, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles