spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर ने किया 12 महिला दरोगाओं का ट्रांसफर

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर 12 महिला दरोगाओं का ट्रांसफर किया गया है।

थाना आईटीआई महिला प्रकोष्ठ में तैनात एसआई बीना पपोला का ट्रांफर कोतवाली काशीपुर किया गया है। नीमा बोहरा को थाना रुद्रपुर से पुलभट्टा, मंजू पंवार को थाना रुद्रपुर से थाना नानकमत्ता, बबीता को थाना खटीमा से सितारगंज स्थानांतरित किया गया है।

उधर, एसआई नेहा ध्यानी को थाना नानकमत्ता से थाना खटीमा, सोनिका जोशी को थाना पंतनगर से दिनेशपुर जो सुरभि बौड़ाई को दिनेशपुर से पंतनगर भेजा गया है। दीपा अधिकारी को पुलभट्टा से थाना किच्छा, जूली राणा को सितारगंज से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।

वहीं, एसआई नीलम मेहता को थाना बाजपुर से आईटीआई तथा राखी धोनी को थाना ट्रांजिट कैम्प से थाना रुद्रपुर भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles