spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर का अल्टीमेटम : 5-9 मार्च तक भारी वाहनों की एंट्री बंद

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने महोदव द्वार कांवड़ मेले के दौरान भारी वाहनों की नो एंट्री हेतु सख्त आदेश जारी करते हुए कांवड़ रूट में खड़े भारी वाहनों के मालिकों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाइवे पर खड़े वाहन से दुर्घटना हुई तो ट्रक मालिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

एसएसपी के आदेशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में कांवड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद ऊधम सिंह नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध (नो एंट्री) दिनांक 05.03.2024 से दिनांक 09.03.2024 की मध्य रात्रि तक रहेगी।

एसएच हॉस्पिटल (सितारगंज) पुलभट्टा, दरऊ चौक, लालपुर, बगवाड़ा मण्डी, कीरतपुर मोड़, रामपुर बॉर्डर, जाफरपुर मोड़, महतोष मोड़, मोतियापुर मोड़, स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी, लोहियापुल, पैगा, प्रतापपुर चौकी, सूर्या बॉर्डर, धर्मपुर बॉर्डर, नादेही बॉर्डर से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

रामपुर की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन, जिन्हें हल्द्वानी/सिडकुल की ओर जाना है, को नो एण्ट्री के नियमों का पालन करते हुये पूर्व की भांति (रात्रि 11ः00 बजे से सुबह 07ः00 बजे तक) चलेंगे।

रुद्रपुर शहर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 05.03.2024 व 06.03.2024 को भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 07ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक निषेध रहेगा व दिनांक 07.03.2024, दिनांक 08.03.2024, दिनांक 09.03.2024 को जनपद में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles