नैनीताल (महानाद) : एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने एएचटीयू की पूरी सैल को लाइन हाजिर कर दिया।
आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में कोई भी प्रभावी कार्यवाही न करने और बढ़ती लापरवाही के दृष्टिगत कड़ा कदम उठाया गया है।
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल में नियुक्त निम्न कार्मिकों को आज दिनांक 29.8.2025 को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है-
1. एसआई मंजू ज्याला
2. हें. कां. गीता कोठारी
3. कां. दीपा सिंह
4. कां. महेंद्र सिंह
5. कां. मनोज यादव
6. कां. इंद्रा जोशी
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



