spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

काशीपुर : राधेहरि डिग्री कॉलेज में प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई विज्ञान में प्रतिभा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : राधेहरि डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग के फिजिक्स क्लब द्वारा एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एमएससी और बीएससी के 143 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रराम और राजकीय महाविद्यालय दन्या (अल्मोड़ा) के प्राचार्य डॉ. देवराज मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण में भौतिक विज्ञान का योगदान, सूर्य शक्ति, अंतरिक्ष शक्ति, मूल भौतिकी, ऊर्जा के प्रकार, भौतिक विज्ञान का विभिन्न क्षेत्रों में योगदान तथा अनुप्रयोग आदि विषयों पर आधारित चित्र, पोस्टर, फ्रेम आदि प्रस्तुत किये। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनमानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना, वैज्ञानिक सोच बढ़ाना, विज्ञान का लोक व्यापीकरण था।

फिजिक्स क्लब के समन्वयक और भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक कक्षा से सर्वश्रेष्ठ युवा वैज्ञानिक का चयन कर उसे पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रदर्शनी के आयोजन में डॉ. महेंद्र जोशी, डॉ. रेणुका चौहान, डॉ. प्रणवीर प्रताप सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आकांक्षा चौहान आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles