spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

पति ने प्रेमिका और उसकी सहेली की मदद से लगाया था अपनी पत्नी को ठिकाने

आगरा (महानाद) : पुलिस ने रविवार को हुई प्रीति की हत्या के मामले में उसके पति, पति की प्रेमिका और प्रेमिका की सहेली को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ हरीपर्वत व एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र के लोहकरैरा निवासी 25 साल की प्रीति की शादी 11 दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उपेंद्र से हुई थी। रविवार की सुबह घर में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। प्रीति का शव उसके बेडरूम में मिला था।

मामले में प्रीति के पिता ने उपेंद्र, उसके पिता व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी उपेंद्र को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के दौरान प्रीति की हत्या में दो युवतियों की भूमिका भी सामने आई। इनमें से एक युवती उपेंद्र की प्रेमिका तो दूसरी उसकी प्रेमिका की सहेली है। पुलिस ने दोनों युवतियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान उपेंद्र ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली को फोन करके शनिवार रात 8 बजे बुला लिया था। रात को 11.30 बजे दोनों को घर में अंदर बुलाकर उन्हें दूसरे कमरे में सुला दिया। रात के 3.15 बजे प्रेमिका और उसकी सहेली को उपेंद्र अपने कमरे में बुलाकर ले आया। इसके बाद उसने प्रीति पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे प्रीति की नींद खुल गई और चाकू पकड़ कर जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगी। जिस पर उपेंद्र की प्रेमिका और उसकी सहेली ने उसका साथ दिया। प्रेमिका की सहेली ने चाकू लेकर सीधे प्रीति के गले पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान पता चला की उपेंद्र की प्रेमिका मोनिका की सहेली पल्लवी पढ़ाई नहीं करती है। उसकी आर्थिक हालत खस्ताहाल है। वह पहले जेल भी जा चुकी है। उसे रुपयों की जरूरत थी। उपेंद्र की प्रेमिका मोनिका कद काठी में कम है। इसलिए उपेंद्र को लगा कि वह हत्या नहीं कर पाएगा इसलिए उसने अपनी प्रेमिका की सहेली को 50 हजार रुपये देने का वादा कर प्रीति की हत्या करने के लिए तैयार किया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles