spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

भतीजा ही निकला ताई का हत्यारा, पैसे की चाहत में बना शैतान

खटीमा (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में 72 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला हत्याकांड का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि दिनांक 18.02.2026 की देर रात्रि डायल 112 के माध्यम से कोतवाली खटीमा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक मकान के भीतर वृद्ध महिला जानकी चंद का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट एवं आरएफएसएल कुमाऊं यूनिट की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए एवं मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने गहन सुरागरसी – पतारसी करते हुए लगभग 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पुत्र स्व. जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद दिनांक 21.02.2026 को खटीमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान रवि चंद ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 17 फरवरी की शाम को वह पैसों की आवश्यकता के चलते मुंह पर मफलर बांधकर अपनी ताई के घर पहुंचा, उनके साथ भोजन किया तथा अवसर पाकर मफलर से उनका मुंह और गला दबा दिया। संघर्ष के दौरान वृद्धा मुंह के बल फर्श पर गिर गई जिससे उनके नाक-मुंह से रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद अभियुक्त ने अलमारी से एक पर्स निकाल लिया, जिसमें नकदी एवं अन्य सामान था। शक से बचने के लिए उसने मकान के बाहर ग्रिल पर ताला लगा दिया और दरवाजे की कुंडी बंद कर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles