spot_img
spot_img
Friday, August 14, 2026
spot_img

50 मीटर खाई में जा गिरा डंपर चालक की हुई मौके पर मौत

टिहरी (महानाद) : टिहरी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। थत्यूड मोटर मार्ग पर बंदरकोट से 2 किलोमीटर आगे एक  खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या यूके16 सीए 0375 रात करीब 12 बजे सड़क की दीवार बैठने के कारण 50 मीटर खाई में जा गिरा। जहां वाहन चालक रितेश पुत्र रघुदास ग्राम बागी जौनसार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय अन्य वाहन चालकों ने मृतक को वाहन निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन शव ट्रक के नीचे फसे होने के कारण सफल नहीं हो सके। रात्रि में 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कैपटी पुलिस, नैनबाग चौकी व एसडीआरएफ डाकपत्थर व 108 की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को टीम ने बाहर निकाला।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles