spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर : पत्नी को लेने ससुराल आये युवक, उसकी मां और भाई को ससुरालियों ने पीटा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने अपनी मां और भाई के साथ अपनी पत्नी को ससुराल लेने आये युवक ने अपने ससुरालियों पर उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम रामजीवनपुर, काशीपुर निवासी जगतार सिंह पुत्र स्व. पाल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया किउसका विवाह जसप्रीत कौर पुत्री दलीप सिंह निवासी गोलू गार्डन, आनन्द विहार कालोनी, काशीपुर के साथ दिनांक 15.10.2021 को सम्पन्न हुआ था, जिससे उसके एक पुत्र सुखदीप सिंह व एक पुत्री हरप्रीत कौर है।

जगतार सिंह ने बताया कि दिनांक 29.07.2025 को उसकी पत्नी जसप्रीत कौर ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया और बच्चों को घर पर छोड़कर अपने साथ सोने-चांदी की ज्वैलरी व 7,50,000 रुपये नकद लेकर पिता दलीप सिंह व भाई जसमीत सिंह उर्फ राजन व भजन सिंह उर्फ मिन्टू के घर चली गयी।

जगतार ने बताया कि वह अपने भाई मनप्रीत सिंह व माता उर्मिला देवी के साथ दिनांक 01.08.2025 को अपनी पत्नी जसप्रीत कौर को लेने ससुराल गया और जसप्रीत कौर को अपने साथ लेकर जाने की बात दलीप सिंह व उसके भाईयों जसमीत सिंह उर्फ राजन व भजन सिंह उर्फ मिन्टू व उनकी पत्नियों से की तो इन लोगों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और इन लोगों तथा पहले से मौजूद 8-10 अज्ञात लोगों तीनों पर लोहे की राडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उसे, उसके भाई मनप्रीत सिंह व माता उर्मिला देवी को मार-पीटकर अधमरा कर दिया।

जगतार ने बताया कि जसमीत सिंह उर्फ राजन व भजन सिंह उर्फ मिन्टू ने लोहे की राडों व अवैध पिस्टल की बट से उसके भाई मनप्रीत सिंह के सिर में वार किया जिससे मनप्रीत सिंह के सिर में 1-2 इंच गहरा घाव हो गया जिसमें 3-4 टांके आये हैं तथा इन लोगों ने उसे, उसके भाई व माता को अवैध पिस्टल से जान से मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से इन लोगों से उन्हें बचाया।

जगतार सिंह ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles