सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : अवैध मजारों पर एक बार फिर से प्रशासन का पीला पंजा गरजा और 3 अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया।
आपको बता दें कि प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम ढेला और ढिकुली स्थित 3 रिसॉर्टों में धार्मिक स्थलों का अवैध निर्माण किया गया है, जिसमें मजारें शामिल थीं। जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार, एसएसआई यूनुस खान, एसआई गगनदीप और एसआई सुनील धानिक आदि मौजूद थे। की मौजूदगी में की गई। प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि इन रिसॉर्टों में धार्मिक स्थलों का अवैध निर्माण किया गया है, जिसमें मजारें शामिल थीं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया यह कदम अवैध निर्माणों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की सतत कोशिशों का हिस्सा है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि कानून-व्यवस्था कायम रहे।



